Dark Mode
कनकशन सब्सटीट्यूट पर क्यों भड़के जोस बटलर

कनकशन सब्सटीट्यूट पर क्यों भड़के जोस बटलर

पुणे में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया। लेकिन मैच के बीच में कनकशन सब्सटीट्यूट के रूप में भारतीय टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा विवादों में आ गए। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे के सिर में चोट लगी थी और फिर वो दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह मैदान पर हर्षित राणा उतरे। राणा ने अच्छी गेंदबाजी की और अंत में बाजी पटलते हुए 3 विकेट लेकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका भी निभाई।

पुणे में हर्षित राणा का गेंदबाजी में प्रदर्शन वैसा ही प्रभावी रहा जैसा कि शिवम दुबे ने बल्लेबाजी में किया था। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के द्वारा ऑलराउंडर की जगह दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बटलर ने मैच के बाद कहा कि या तो शिवम दुबे ने अपनी स्पीड 25 मील प्रतिघंटे बढ़ा ली है या फिर हर्षित राणा ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर लिया है। ये लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था और हम इससे सहमत नहीं हैं। वैसे ये खेल का हिस्सा है और मुझे लगता है कि हमें मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम इस निर्णय से असहमत हैं।

वहीं जोस बटलर ने कहा कि, इस मामले में हमसे कोई राय नहीं ली गई। जब मैं बैटिंग करने आया तो सोच रहा था कि हर्षित राणा किसकी जगह पर हैं और मुझे बताया गया कि वो कनकशन रिप्लेसमेंट हैं जिससे ये साफ तौर पर असहमत था क्योंकि ये एक जैसा रिप्लेसमेंट नहीं था। बटलर ने बताया कि मैंने अंपायर्स से बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि ये मैच रेफरी का फैसला था और इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं थी। हम इस बारे में पूरी जानकारी के लिए मैच रेफरी जवागल नाथ से कुछ सवाल पूछेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!