Dark Mode
100 % टैरिफ लगा देंगे...ट्रंप ने दी खुलेआम धमकी

100 % टैरिफ लगा देंगे...ट्रंप ने दी खुलेआम धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका में शपथ ले ली। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप के एक्सीक्यूटिव ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं। जिसकी गाज कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ के रूप में पड़ चुकी है। चीन अभी इससे बाहर है। लेकिन चीन की सिरदर्दी यहां खत्म नहीं हुई है। सिर्फ चीन नहीं इस बार ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद भारत की भी सिरदर्दी बढ़ चुकी है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी उन देशों को दी है । जो ब्रिक्स में शामिल हैं। इसमें भारत भी शामिल है। ट्रंप ने फिर चेतावनी दी है कि अगर ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, द. अफ्रीका) देशों ने ग्लोबल ट्रेड में डॉलर का इस्तेमाल कम करने के लिए कोई भी कदम उठाया तो उन पर 100% आयात टैरिफ लगाया जाएगा।


ट्रंप ने कहा कि आप जानते हैं कि ब्रिक्स राष्ट्र क्या है? आप इसका पता लगा लेंगे। अगर ब्रिक्स राष्ट्र ऐसा करना चाहते हैं तो ये ठीक है। लेकिन हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उनके व्यापार पर कम से कम 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले हैं। इसके साथ ही क्या भारत को ब्रिक्स में शामिल होने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बता दें, 2024 में भारत का अमेरिका को निर्यात $150 अरब था। अमेरिका से भारत ने $75 अरब के सामान आयात किए। अगर टैरिफ बढ़ा तो प्रमुख निर्यात जैसे वस्त्र, रत्न-आभूषण, आईटी सेवाएं और फार्मा उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!