Dark Mode
घर-घर अलख जगाएंगे वोट डालने जाएंगे

घर-घर अलख जगाएंगे वोट डालने जाएंगे

मित्रपुरा. मित्रपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय मित्रपुरा में मंगलवार को छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर तथा नारों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। स्कूली बच्चों की रैली क्षेत्र के मित्रपुरा बस स्टैंड होते हुए मेन बजार सहित कस्बे में भ्रमण किया। बच्चे अपने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर लिए हुए घर घर अलख जगाएंगे वोट डालने जाएंगे नारा लगाते हुए चल रहे थे। छात्रों का हुजूम देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। छात्राओं ने लोगों के घर पहुंच कर 25 नवम्बर को मतदान करने को कहा।
छात्र-छात्राओं की रैली कस्बे का भ्रमण करने के बाद विद्यालय आकर सभा में तब्दील हो गई।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य वासिफ अहमद ने कहा कि इस दिन लोगों को अपने घरों में नहीं बैठना। मतदाता घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी बच्चे अपने-अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए अवश्य कहें। मतदान के लिए महिलाओं को भी प्रेरित करें। मतदान करना हम लोगों का अधिकार है। वहीं बालिका विद्यालय से प्रधानाध्यापक अर्चना,बाबूलाल योगी ग्रामविकास अधिकारी, विधालय सहायक मधनमोहन लक्षकार,कृषि पर्यवेक्षक हंस बाई गुर्जर, अध्यापक किरण मीना,
लक्ष्मी नारायण कोली व आशा सहयोगिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोजद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!