Dark Mode
मुंबई का नाम अडाणी सिटी नहीं होने देंगे : उद्धव ठाकरे

मुंबई का नाम अडाणी सिटी नहीं होने देंगे : उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धारावी विकास परियोजना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकरे का कहना है कि धारावी के विकास के लिए जानबूझकर बिजनेसमैन गौतम अडाणी को टेंडर दिया गया है। धारावी का विकास होना चाहिए, अडाणी का नहीं।

ठाकरे ने कहा कि धारावी के लोगों को 500 वर्ग फुट का घर मिलना ही चाहिए। हर घर में एक माइक्रो व्यापार चलता है। इसके लिए भी उपाय होना चाहिए। ये (भाजपा) मुंबई का नाम अडाणी सिटी भी कर देंगे। इनकी कोशिश चल रही है, उसे हम होने नहीं देंगे।

ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र की सत्ता में आती है तो अडाणी को दिया गया प्रोजेक्ट रद्द कर दिया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!