राजस्थान में इस बार राज बदलेगा या बदलेगा रिवाज?
राजस्थान में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है. बता दें कल यहां वोट डाले जाएंगे. वहीं अब जनता को तय करना है कि इस बार यहां पर राज बदलेगा या रिवाज बदलेगा. किसी को राज बदलने से फायदा होगा तो किसी को रिवाज बदलने से. आपको बता दें नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. लेकिन इसे लेकर कयासों का बाज़ार गर्म है. दावे एक ओर हैं और दूसरी ओर है कयासों का बाजार. इस बीच हमारे संवाददाता रवि त्रिपाठी राजस्थान के फलोदी पहुंचे हैं. बता दें फलोदी वो जगह है जहां के बारे में कहा जाता है कि यहां का सट्टा बाजार चुनावी परिणाम की सटीक भविष्यवाणी करता है.