Dark Mode
मतदान जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

मतदान जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

बून्दी। राजकीय महाविद्यालय बूंदी के नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में मतदान जागरूकता हेतु वोटिंग सेल्फी कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी नागर बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान प्रज्ञा गौतम बीए प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान करन सिंह झाला बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. अनीता यादव डॉ संजय भल्ला, प्रभारी, नवाचार प्रकोष्ठ डॉ दिलीप कुमार राठौड़ व अब्दुल वहाब मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!