Dark Mode
राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क

राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क

जयपुर। राजस्थान में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है और इसका असर साफ नजर आने लगा है। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। तापमान के लिहाज से पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दिल्ली (राजस्थान परिक्षेत्र) में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों में अजमेर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.4 और 14.2 डिग्री, वनस्थली में 26.2 और 10.1 डिग्री, अलवर में 25.5 और 9.5 डिग्री, जयपुर में 26.8 और 13.3 डिग्री, दिल्ली निरीक्षण केंद्र में 26.2 और 8.5 डिग्री, सीकर में 25.5 और 9 डिग्री, कोटा में 26 और 13.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.4 और 14.0 डिग्री, डबोक में 27.8 और 15.3 डिग्री, सिरोही में न्यूनतम 11.1 डिग्री, करौली में न्यूनतम 10 डिग्री, दौसा में न्यूनतम 10.2 डिग्री, प्रतापगढ़ में न्यूनतम 14.3 डिग्री तथा झुंझुनूं में न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में 30 और 13.6 डिग्री, जवई डैम पर 28.0 और 16.0 डिग्री, जैसलमेर में 26.1 और 11.6 डिग्री, जोधपुर शहर में 29.5 और 16.4 डिग्री, फलोदी में 26.4 और 14 डिग्री, बीकानेर में 25.4 और 10.8 डिग्री, चूरू में 25.7 और 8.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 24.5 और 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नागौर में न्यूनतम 9.2 डिग्री, सांगरिया में 11.1 डिग्री और जालोर में न्यूनतम 14.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह 8.30 बजे रिकॉर्ड की गई वायुमंडलीय आर्द्रता राज्य में न्यूनतम 49 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम शुष्क एवं सामान्य बना हुआ है और आने वाले समय में भी तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!