ब्यावर डिपो की रोडवेज बस में महिला की नगदी और जेवरात पार
मांगलियावास- कस्बे में शनिवार को अजमेर से ब्यावर जा रही ब्यावर डिपो की रोडवेज बस में एक महिला की अज्ञात ठग ने नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मांगलियावास में बस रोककर सवारी से पूछताछ भी की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पीड़िता आदिश्वर निवासी अफसाना पत्नी सलीम मेहरात शनिवार शाम जीसीए अजमेर से अजयसर जाने के लिए ब्यावर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुई। लेकिन बस में अज्ञात ठगने उसके ₹15000 की नगदी, एक सोने की बाली, दो सोने की मुरकियां पर हाथ साफ कर दिया। बस के कुछ दूरी के सफर के बाद महिला को नदी में जेवरात के चोरी होने का पता चलने पर बस में सनसनी फैल गई। मांगलियावास में बस रुकवा कर साथी यात्रियों से पूछताछ की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस में बैठने से पहले महिला एक जूस की दुकान पर गई थी वहां से दौड़कर बस में बैठी थी। हो सकता है कि इसी दौरान उसका फर्श वहीं गिर गया हो। यात्रियों ने बताया कि डीसीए बस स्टॉप पर शुक्रवार को एक सांसी महिला ने एक युवक के जेब में हाथ डालकर फर्श उड़ने का सफल प्रयास किया था। जिस पर वह हंगामा हुआ। यात्रियों ने कयास लगाया कि जीसीए बस स्टॉप पर चोरी चकारी में लिफ्त किसी सांसी महिला की भी यह हरकत हो सकती है।