Dark Mode
महिलाओं ने सहायक अभियंता कार्यालय शहर का घेराव किया

महिलाओं ने सहायक अभियंता कार्यालय शहर का घेराव किया

बहरोड़। तसिंग रोड़ पर स्थित रामनगर कॉलोनी में बिजली सप्लाई बाधित होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को डिस्कॉम पहूॅचकर सहायक अभियंता कार्यालय (शहर) का घेराव किया। सहायक अभियंता नहीं मिलने पर महिलाओं ने उपस्थित कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सहायक अभियंता अमित कुमार यादव अपनी पूरी टीम के साथ सुबह से ही बिजली चोरी रोकने के लिए छापामार कार्रवाई करने में लगे हुए हैं। महिलाएं करीब 1 घंटे तक ऑफिस में बैठी रही और अधिकारी इंतजार करते रहे। लेकिन अधिकारी फील्ड में अपनी कार्रवाई में जुटे रहे। जिसके बाद सभी महिलाएं निराश होकर वापस अपने घर लौट गई। तसिंग रोड़ पर राम नगर निवासी महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में बिजली बार-बार फॉल्ट हो जाती है। जिसके बाद कारण गर्मी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसकी शिकायत अधिकारियों को देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अधिकारी फाल्ट को जोड़कर आ जाते हैं, लेकिन उसके कुछ देर बाद फिर सप्लाई बंद हो जाती है। जिससे गर्मी में घर के अंदर लोग बदहाल बने रहते हैं। सहायक अभियंता अमित कुमार यादव ने बताया कि रामनगर कालोनी में बिजली चोरी अधिक होती है। जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर ओवर लोड हो जाता है और लाइन फॉल्ट हो जाती है। कई बार केबल को चेंज किया गया। लेकिन ओवरलोड होने से बार-बार फॉल्ट हो जाता है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!