हरसिद्धि विनायक मंदिर परिसर से महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा मेला आज
थांवला। कस्बें के किल्ला रोड़ स्थित श्री हरसिद्ध विनायक मंदिर में मंगलवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्था की गई एवं दुकानदारों को मेले में बिजली पानी की सप्लाई नि:शुल्क दी जाएगी। मेला आयोजक कमेटी से जुड़े लालचन्द वैष्णव ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीबन 1 बजे महिलाओं के सिर पर घड़े रखकर श्री हरसिद्ध विनायक मंदिर से कलश यात्रा आरंभ हुई एवं गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुन: निर्धारित स्थान पर पहुंची जहां वैदिक मंत्राच्चोर के साथ भगवान श्री गणेश का जलाभिषेक किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति देते हुए रात्रिकालीन जागरण का आयोजन हुआ जिसमें श्रोता भोर तक टिके रहे। मंगलवार सुबह 5.15 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। वही 10.15 बजे से झण्डारेाहण कर मेले का आगाज किया जाएगा। आसपास के इलाकों में इकलौता मंदिर होने और अच्छी बारिश होनेे के कारण मेले में हजारों ग्रामीणों आने की उम्मीद की जा रही है।