महिला स्वास्थय और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता - कनु मेहता
पिंक वूमनिया क्लब की कार रैली 3 मार्च को, 100 से अधिक महिला कार ड्राइवर्स होंगी शामिल, इंटरनेशनल विमेंस डे के उपलक्ष्य में होगा आयोजन
जयपुर। गुलाबी नगरी की महिलाओं के एलिट ग्रुप पिंक वूमनिया क्लब एवं महिंद्रा राइज एक्सयूवी 400 की ओर से 3 मार्च 2024 को शहर की सबसे बड़ी विमेंस कार रैली निकाली जाएगी। इंटरनेशनल विमेंस डे के उपलक्ष्य में मयूर स्कूल, जिविया आईवीएफ, मणिपाल हॉस्पिटल तथा मोतीसंस ज्वैलर्स के सहयोग से होने वाली इस कार रैली में करीब 500 महिलाएं शामिल होंगी, जिनमें 100 से अधिक महिला कार ड्राइवर्स सजी-धजी कारों में सवार होकर आमजन को महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश देंगी। बुधवार को होटल ग्रांड सफारी में हुए कार्यक्रम में पिंक वूमनिया कार रैली के पोस्टर का विमोचन क्लब की फाउंडर कनु मेहता, मयूर स्कूल जयपुर के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण शर्मा व रिचा जैन, महिंद्रा राइज से शिवांगी मित्तल, जिविया आईवीएफ से डॉ. रिचा अहलूवालिया, मणिपाल हॉस्पिटल से रमेश धर्माणी, सफारी ग्रुप के डायरेक्टर पवन गोयल, विवेक गुप्ता, निम्स यूनिवर्सिटी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शोभा तोमर, जयपुर बज से मनिका कर्णावट, लव ओवर कॉफी से रजत शर्मा ने किया। इस मौके पर स्मार्ट एंड शाइन से ऋषिता भार्गव, प्रीति मल्होत्रा, रवीना सक्सेना, तूलिका गोयल सहित बड़ी संख्या में पिंक वूमनिया क्लब की मेंबर्स मौजूद थे। इस मौके पर कनु मेहता ने कहा कि महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है और इसे आमजन में प्रचारित करने के लिए यह कार रैली आयोजित की जा रही है।
पिंक वूमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता ने बताया कि पिछले पांच सालों से विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यह विमेन्स कार रैली पिंकसिटी की पहचान बन चुकी है, जिसमें शामिल होने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह है। 3 मार्च 2024 को सुबह 6.30 बजे पिंक वूमनिया कार रैली जवाहर सर्किल के पास स्थित क्वालो क्लब से प्रारंभ होगी। महिला सशक्तिकरण के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देती यह रैली क्वालो क्लब से शुरू होकर जवाहर सर्किल होते हुए महल रोड़ जगतपुरा, राणा सांगा मार्ग प्रताप नगर होते हुए सीतापुरा स्थित मयूर स्कूल जयपुर पहुंचकर संपन्न होगी। रैली में 'ज्वॉइन द मिशन फॉर विमेंस हैल्थ एंड एंपावरमेंट' थीम के अनुसार सजी रंग-बिरंगी कारों का काफिला और झूमती इठलाती महिलाओं का जोश देखने लायक होगा। रैली के मयूर स्कूल पहुंचने पर अनेक फन एक्टिविटीज होंगी, जिसमें फूलों की होली, ग्रुप एवं सोलो डांस, विमेंस हैल्थ अवेयरनेस पर टॉक शो आदि शामिल हैं। इस मौके पर होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में रैली में शामिल पार्टिसिपेंट्स को बेस्ट थीम स्लोगन कार, बेस्ट डेकोरेटेड कार, बेस्ट कॉस्ट्यूम ऑफ पार्टिसिपेंट ऑन थीम, बिगेस्ट ग्रुप अवॉर्ड और स्पेशल अवॉर्ड ऑन जजेस चॉइस दिए जाएंगे।