Dark Mode
महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

 
सोजत। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति सोजत के पैनल अधिवक्ता सुरेश सेन द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ागुड़ा  में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में  महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शिक्षा के माध्यम से महिला समाज व परिवार में अपने आपको सुदृढ़, सशक्त व प्रतिष्ठित  कर सकती हैं तथा अपने संस्कार व उज्जवल चरित्र का निर्माण कर सकती है। सैन ने  कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने समाज के विकास में अपना अहम योगदान दिया है, महिलाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में जगह मिलनी चाहिए और उन्हें समानता का हक भी मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज हमारे समाज में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अहमियत दिखाई हैं चाहे वह शिक्षा, राजनीति, व्यापार  सेना या अन्य क्षेत्र हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक किशन सिंह, हेमंत कुमार, छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका जैतावत व  छात्रायें आदि मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!