श्री राम महिला मण्डल द्वारा महिला संगीत का आयोजन आज
सीकर । बावड़ी गेट स्थित प्राचीन रूघुनाथ जी के मंदिर में राम महिला मण्डल सीकर द्वारा प्रतिमाह की भांति इस माह में भी सावन शुक्ला नवमी दिनांक 27 जुलाई 2023 गुरुवार को दोपहर 3 बजे से बावड़ी गेट स्थित रघुनाथ जी के मंदिर में महिला मंगल गीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी महिला मण्डल के संस्थापक जानकी प्रसाद इंदौरिया ने दी एवं इंदौरिया ने कहा कि महिला संगीत कार्यक्रम की विशेषता सावन माह होने के कारण महिलाएं लहरियां पहनावा साडिय़ों में नजर आएंगी और संगीत की रस गंगा बहायेंगी जो एक विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल की अध्यक्ष रितु पारीक करेंगी एवं सन्तोष जांगिड़ एण्ड पार्टी अपने मुक्त कण्ठ से संगीत की शानदार प्रस्तुतियां देंगी।