विद्या विहार नगर पालिका अनदेखी का अद्भुत नमूना
पिलानी . कस्बे की आदर्श श्रेष्ठ नगर पालिका विद्या विहार पिलानी गत कई दिनों से वार्ड नंबर 17 मुक्तिधाम के समीप खेल मैदान जहां हजारों छात्र-छात्राएं अपने शारीरिक मानसिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेल मैदान की ओर आते हैं वही सुबह-सुबह वातावरण दूषित नगर पालिका के द्वारा सड़क के किनारे कूड़ा कचरा डालकर राहगीरों को खिलाड़ियों को उसी स्थान से गुजरने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कई बार नगर पालिका विद्या विहार को लिखित ज्ञापन दिया गया परंतु कोई सुनियोजित ढंग से कार्य ना होने से राहगीर परेशान हैं। जनता अंतिम यात्रा को आने वाले राहगीरों को भी इस समस्या को झेलना पड़ रहा है पिलानी प्रेस परिषद वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला सामाजिक कार्यकर्ता सुशील खांडल, गोवर्धन महाराज,विद्याधर, बाबा तारादास, ने विद्या विहार नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ,चेयरपर्सन को लिखित ज्ञापन देकर इस समस्या पर उच्च स्तरीय जांच करवा कार्रवाई करने की मांग की ऐसे स्थान के लिए लाइट सफाई रोशनी एवं पेयजल व्यवस्था की मांग जनता के हित में रखी गई सड़क मुख्य मार्ग के दोनों और इंटरलॉकिंग, छायादार वृक्ष ,शहीद स्मारक से मुक्तिधाम तक मंदिर परिसर के मुख्य द्वार तक वृक्षारोपण एवं सफाई की मांग रखी।