घर में रंग पेंट करते समय मजदूर आया करंट की चपेट में, मौत
बीकानेर। बीकानेर शहर के नजदीक वृंदावन एन्क्लेव कॉलोनी स्थित एक घर में रंग-पेंट करते वक्त एक श्रमिक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार पुत्र हुकमाराम है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह घर में रंग पेंट कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। उधर शुक्रवार को मोर्चरी के आगे परिजन एकत्रित होकर ठेकेदार से मुआवजे की मांग कर रहे है।