कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आज
तारानगर. तारानगर के कृषि मंडी में कोंग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आज होगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता पूरी लगन एवं मेहनत से लगे हुए हुए है एवं घर घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दे रहे है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हजारों लोग कार्यक्रम में पहुँचने का अनुमान है क्योंकि कोंग्रेस सरकार में असंख्य ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। जिनकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती। तारानगर के लोग विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सदा आभारी रहेंगे जिन्होंने इस क्षेत्र को बड़ी बड़ी सौगात दी है। तारानगर को तारानगर से स्टार सिटी बनाने का काम किया है। तारानगर में नहर बनाकर हजारों किसानों को जिंदगी भर के लिए नौकरी दी है ये किसान विधायक बुड़ानिया का जिंदगी भर तक अहसान नहीं चुका सकेंगे।