श्रमिकों का स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजन
सरदारशहर . राजस्थान नगरी आधारभूत विकास परियोजना की समुदायिक जागरूकता व् जनसहभागिता इकाई द्वारा सरदारशहर में आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता मनोजकुमार मित्तल,सहायक अभियता दिनेशकुमार के मार्गदर्शन में आरयूआईडीपी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्य मैं श्रमिकों का एसटीपी 2.3 एमएलडी पर आरयुआईडीपी संवेदक फर्म लार्सन एंड टौब्रो के द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमे श्रमिकों की जांचे की गयी एवं दवाइयां व ग्लूकोस का वितरण किया गया। सामुदायिक जागरूकता व जनसहभागिता इकाई से रामगोपाल शर्मा व विकास शर्मा ने शिविर मैं आये श्रमिकों को साफ सफाई एवं तबियत ख़राब होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए ।सेफ्टी ऑफिसर राकेश साहू ने श्रमिकों को बताया की साईट पर काम करते समय सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षा उपकरणों के साथ ही काम करे। छोटी लापरवाही से ही दुर्घटना हो सकती है शिविर मैं अजय ,मुनीश इसरायल , राहुल आदि मौजूद रहे