Dark Mode
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

टोंक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का भीलवाड़ा जाते समय टोंक हाईवे स्थित एक नीजि होटल पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भीलवाड़ा की घटना अत्यंत दुखद है, लेकिन यह सिर्फ अकेली बच्ची का दर्द नहीं हजारों बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। राजस्थान महिलाओं के सम्मान की अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, नरेश बंसल, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, नीलिमा आमेरा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह राजावत, चौथमल विजय, रोहित जैन, एडवोकेट मेघराज जाट, राजू कश्यप, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवराज गोरा, मुकेश चौधरी, विनायक जैन, जूली शर्मा, राहुल शर्मा, जीतराम चौधरी, शैलेश शेखावत, लालाराम यादव, कैलाश सैनी एवं भगवान शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!