Dark Mode
सहजता से कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर

सहजता से कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर

फलोदी। जिला फलोदी के नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री हरजीलाल अटल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई ।

इस दौरान जिला कलक्टर श्री अटल ने अधिकारियों को सहजता से कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक अधिकारी को कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन में सजकता से करना चाहिए।
श्री अटल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में डे-नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रत्येक योजना की पात्रता की जानकारी देने वाले पंपलेट लगाने को कहा।

विभागवार योजनाओं की गई समीक्षा-
जिला कलक्टर श्री अटल ने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंपों में स्वास्थ्य परीक्षण के रिकार्ड संधारण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। साथ उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड की ई -केवाईसी को पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर श्री अटल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुॅचाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने, योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मेरी कहानी-मेरी जुबानी में विभागीय अधिकारीगण अपने संबंधित विभाग की योजनाओं के अधिकाधिक योजनाओं को इसमें शामिल करना सुनिश्चित करें । उन्होंने माय भारत वॉलियंटर पंजीकृत करने,किसान क्रेडिट कार्ड ,ड्रोन प्रदर्शन ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जल जीवन मिशन हर घर जल ,पीएम विश्वकर्म योजना जीवन ज्योति बीमा योजना ,सुरक्षा बीमा योजना एवं पीएम उज्जवला योजना आदि की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अति आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
जिला कलक्टर श्री अटल ने आयुष्मान भारत योजना ,पीएम उज्ज्वला योजना आदि के शत प्रतिशत पंजीयन के लिए डोर टू डोर सर्वे कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

यह रहे उपस्थित-
इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खोड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी,जिला परिषद एसीईओ गोपाल सिंह बोचल्या एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!