नियमित टीकाकरण पर कार्यशाला आज
दौसा . नियमित टीकाकरण के माइक्रोप्लान, एईएफआई, वीपीडी सर्विलांस एवं एसएनआईडी 3 मई 2023 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को प्रातः साढे नौ बजे आगरा रोड होटल मधुबन में किया जाएगा।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डा एसआर मीणा ने बताया कि कार्यशाला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नियमित टीकाकरण के सुदृढीकरण, माइक्रोप्लान, एईएफआई, वीपीडी सर्विलांस एवं एसएनआईडी पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में समस्त बीपीएम, बीएचएस, बीएनओ और कोल्ड चैन होल्डर्स शामलि होंगे। इस संबंध में सभी बीसीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।