तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की वर्कशॉप का आयोजन
भीलवाड़ा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम भीलवाड़ा द्वारा नगर परिषद भीलवाड़ा में चैट जीपीटी ऑफ इंडियन स्टॉक मार्केट अनिल सिंघवी , मैनेजिंग एडिट बिजनेस, का एक कार्यक्रम नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल थे ।
संस्था के मंत्री अजय नौलखा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जनता में इतना ज्यादा जोश और दीवानगी थी कि समय से पूर्व पूरा सभागार भर गया था और बाहर से मंगवाई गई कुर्सियां भी कम पड़ गई। कार्यक्रम ठीक 4:00 बजे शुरू हो गया । कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र और मंगलाचरण से की गई संस्था के अध्यक्ष करण सिंह सिंघवी ने सभी का स्वागत किया और अनिल सिंघवी के बारे में बताया ।
अध्यक्ष करण सिंह सिंघवी अनिल सिंघवी के जीवन और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। मत्री अजय नौलखा ने टीपीएफ संस्था के बारे में और किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया की करीब 80 ब्रांच और इकाई के साथ करीब 8000 सदस्यो वाली संस्था ने हाल ही में अपने 15 वर्ष पूरे किए है और नित नए आयाम स्थापित करने को प्रयासरत है।
जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने बड़े विस्तार से भारतीय स्टॉक मार्केट एवं उसकी दिशा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टॉक मार्केट में गत सालो में बड़े बदलाव आए हैं, पहले जहां विदेशी निवेशकों पर ज्यादा निर्भरता थी , अब वह कम होती जा रही है, अब रिटेल इन्वेस्टर मार्केट को दिशा दे रहे हैं।
पंकज ओस्तवाल ने अनिल सिंघवी से कई बातो पर विस्तृत प्रश्न पूछे जिनमे उनके प्रोफेशनल जीवन की शुरुआत, भारतीय बाजारों में कैसे निवेश किया जाए, किसी भी स्टॉक के चयन से पहले रखी जाने वाली सावधानियों जैसे पहलुओं पर चर्चा की। अनिल सिंघवी ने करीब 1 घंटे भीलवाड़ा की जनता से सीधा संवाद किया। इक्विटी मार्केट किसके लिए हैं, इस प्रश्न को लेकर उन्होंने बताया कि यह हर उस व्यक्ति के लिए है जो समय, मेहनत और धैर्य के साथ पैसा कमाना चाहता है, ना की ऐसे व्यक्तियों के लिये जो बिना मेहनत बिना समय दिए जल्दी बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं। अडानी से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट अब अधिक परिपक्व होता जा रहा है, हाल ही में अडानी ग्रुप से जुड़ी न्यूूज पर उन्होंने बताया कि मार्केट को सिर्फ एक स्टॉक से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, आजकल के निवेशक समझदारी से अपना निवेश करने लगे हैं। एक अन्य प्रश्न की निकट भविष्य के लिए किन सेगमेंट पर ध्यान देना चाहिए , इस पर उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इंफ्रा सेक्टर, आईटी सेक्टर, एग्रीकल्चर सेक्टर पर ध्यान देना चाहिए । कार्यक्रम में करीब 600 से अधिक व्यक्ति , जिनमे सीए, सीएस, एडवोकेट, विभिन्न ब्रोकिंग हाउस के प्रतिनिधि, बैंकर्स, म्यूचुअल फंड प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, स्टूडेंट सहित बड़ी संख्या में पेशेवर मौजूद रहे। अंत में संस्था ने कार्यक्रम के स्पॉन्सर ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन मंत्री अजय नौलखा ने तथा अंत में आभार कोषाध्यक्ष महावीर खाब्या ने किया। जिसके बाद अनिल सिंघवी के साथ फोटो लेने वालो का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी राकेश सुतरिया, विनोद पितलिया, लक्ष्मीलाल गांधी, जोन सेक्रेटरी रचना सुराना, मुंबई से बीसी भलावत, ओस्तवाल इंडस्ट्रीज से महेंद्र ओस्तवाल, प्रवीण ओस्तवाल, नीतू ओस्तवाल, एकता ओस्तवाल, निर्भीक गांधी, सौरभ बाफना, अलिंद नैनावटी, सपना कोठारी,भैरू लाल बडोला, शशांक चंडालिया, प्रणेता बाबेल, तेरापंथ सभा से जसराज चोरडिया, योगेश चंडालिया, तेयूप अध्यक्ष कमलेश सिरोहिया, राजू कर्णावत, महिला मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।