पंचायत समिति सभागार में कार्यशाला आयोजित
सोजत। पंचायत समिति सभागार में राजस्थान सामाजिक एवं निष्पादन अंकेक्षण प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला आयोजित कर ग्राम पंचायतों में अंकेक्षण करने वाले ग्राम संसाधन व्यक्तियों की कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यशाला के दौरान सोजत की विकास अधिकारी डॉ. सुनीता परिहार ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य यही है कि पंचायत क्षेत्र में जितनी भी ग्राम पंचायतें हैं उनमें होने वाले कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। निर्माण उच्च क्वालिटी का हो और आमजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किए जाए, इसलिए ऑडिट बहुत जरूरी है । इसके लिए ग्राम संसाधन व्यक्ति समय-समय पर विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर उसका तय समय पर सामाजिक अंकेक्षण करें और अपने उपयोगी सुझाव जरूर दें ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी रामचंद्र मालवीय, रमेश कुमार, ओमप्रकाश बोराणा दक्ष प्रशिक्षक राजेंद्रसिंह राजपुरोहित रघुनाथ आसीरी नेवी ग्राम संसाधन व्यक्तियों को अंकेक्षण के दौरान बरती जानी सावधानियों और गुणवत्तापूर्ण अंकेक्षण बनाने के तौर-तरीकों को बताया । इस दौरान जीटीए जो सुफियान ने भी विकास कार्यों को लेकर तकनीकी पहलुओं पर गौर करने के तौर तरीके बताएं और निर्माण साबरी की गुणवत्ता को परखने की बात भी सिखाई । कार्यक्रम में सोजत की सभी ग्राम पंचायतों के लगभग सभी संदर्भ व्यक्ति मौजूद थे ।