Dark Mode
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत् कार्यशाला आयोजित 

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत् कार्यशाला आयोजित 

बिजोलिया : भाजपा की गांव चलो अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला विधानसभा क्षेत्र के बिजोलिया ग्रामीण मंडल के अंतर्गत मंडल कार्यालय पर शनिवार को आयोजित की गई । इस दौरान मुख्य वक्ता गाँव चलो अभियान के अमित सारस्वत , विधानसभा विस्तारक फोरू लाल उपस्थित रहे । बैठक में मोदी दूत एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। जो प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर 24 घंटे प्रवास करेंगे एवं गांवो में निवास करने वाले प्रभावशाली व्यक्ति एवं केन्द्र सरकार की योजनाओ से लाभांवित लोगो से चर्चा करेंगे एवं सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ पात्र लोगो तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित करेंगें । कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा लाल जोगी,अमर सिंह बंजारा, ओबीसी मौर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्रवाल,जिला उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,भवानी शंकर शर्मा, वेदप्रकाश तिवाड़ी,शांति लाल जोशी,पार्वती सालवी,शीला तंवर,तीर्थराज यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अनिल कुमार खटीक ने किया |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!