Dark Mode
विश्व जैव विविधता दिवस आयोजित

विश्व जैव विविधता दिवस आयोजित

फतेहपुर शेखावाटी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ फतेहपुर के तत्वावधान में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर मूक पक्षियों के लिए शीतल जल पात्र,चुग्गा पात्र बांधे गये,इसके अलावा वृक्ष जल सेवा ,पशु जल सेवा तथा कीचन गार्डन की देखभाल के कार्यक्रम आयोजित किए गए । प्रीएएलटी स्काउटर एवं कार्यक्रम संयोजक  मोतीराम महिचा ने इस अवसर पर विश्व जैव विविधता दिवस की प्रासंगिकता एवं अवधारणा को मानव जीवन की महती आवश्यकता बताई । इस अवसर पर स्थानीय संघ आजीवन सदस्य एवं सेवा निवृत्त व्याख्याता बीरबल चिरानियां ने पृथ्वी पर धटते वन्यजीवों पर चिंता प्रकट करते हुए इनके संरक्षण की आवश्यकता बताई । इस अवसर पर विशेष आमंत्रित परमेश्वर लाल ने फलदार पेड़ों पर उन्नत किस्म की कलम लगाने की विधि विस्तार पूर्वक समझाई । इस अवसर पर हिमालय वुड बैज स्काउटर वीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री,रोवर लीडर भूपेन्द्र कृष्ण शास्त्री,राष्टृपति स्काउट विशाल कृष्ण शास्त्री,रेंजर लीडर मंजू शास्त्री सहित अनेक पर्यावरणविज्ञ उपस्थित रहे7 स्थानीय संघ उपप्रधान मोहनीदेवी शास्त्री ने उपस्थित सभी संभागियों का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की । स्थानीय संघ सहायक सचिव ईश्वर सिंह नेहरा ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!