Dark Mode
केन्द्र में मनाया वृहदृ स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस

केन्द्र में मनाया वृहदृ स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस

फतेहपुर शेखावाटी। स्थित कृषि महाविद्यालय एवं कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आज विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया गया इस मौके पर अधिष्ठाता एवं क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान प्रो ने बताया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की भाँति इस बार भी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया पर्यावरण का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार में बताया। संस्थान के कर्मचारियों ने किसान मित्र वृक्ष खेजड़ी (जांटी) के पौधों का रोपण किया गया तथा वर्तमान समय में इसके महत्व को बताया। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक कर महत्व से अवगत कराना है।

इस वर्ष की थीम प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण है। इसके अंतर्गत पर्यावरण के लिये जीवन शैली की शपथ भी ली गई। पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर रैली, पोस्टर प्रतियोगिता तथा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक करवाया। जिसमें लगभग महाविद्यालय  के समस्त छात्र-छात्राओं भाग लिया। इसके साथ ही केन्द्र पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित अखिल भारतीय समन्वित कृषिवानिकी परियोजना के प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने एग्रोफोरेस्ट्री के अन्तर्गत विभिन्न नर्सरी का अवलोकन करवाया तथा वृक्षारोपण किया।

 

डॉ हनुमान सिंह जाटव राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडी प्रोग्राम प्रभारी ने सभी राष्ट्रीय स्वंयसेवकों एवं रेडी छात्रों को अनिवार्य रूप से थावला बनाकर एवं गोबर की खाद डालकर पौघा रोपण करने को एवं उनके आस-पास के किसानों को जागरूक करने को कहा।  इस मौके पर परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए वृहदृ स्तर पर पौधारोंपण का कार्य शुरू कर दिया हैं। डॉ. मुद्दसर अहमद खान ने बताया कि वातावरण को शुद्ध एवं संतुलित बनाये रखने में पेड़-पौधे अहम् भूमिका निभाते है। इसलिए सभी को अपने जीवन में पौधें लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर कर्मचारीगण सर्व श्री सत्यनारायण, दामोदर धाबाई, जगदेव सिंह, सज्जन सिंह, चिमनाराम, रामचन्द्र डारा, नागर राम, कल्याण सिंह, अकरम, मुस्ताक, एवं रमेश आदि मौजूद रहै।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!