Dark Mode
आलोक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन आयोजित

आलोक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन आयोजित

राजसमन्द.  आलोक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगगन कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने शरीर, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पृथ्वी, व्यायाम, प्राणायाम, योग आदि विषयों पर अपने रंग बिरंगे चित्र बनाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । इस अवसर पर प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी , एकेडमिक काउंसलर ध्रुव कुमावत ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं बच्चों को पुरस्कृत किया । कक्षा 6 से 8 वर्ग में हिमिषा कुमावत, भूमि मालवीया, जेन्या पुरोहित, सुहानी राव ने प्रथम व हंशिका, हुमा रफीक, याशिका कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 9 से 12 वर्ग में दिव्या खिलनानी, प्रिंसी शर्मा,चंदा कुंवर, तनिष सोनी ने प्रथम व जाह्नवी, उद्धव पालीवाल व शंकर सिंह बल्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया कि 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है । इस दिन डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित होते है । कोरोना वायरस की बीमारी के बाद अब लोगों का ध्यान अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने लगा है । नियमित रूप से एक्सरसाइज करना, उचित खानपान रखना, बाहर का खाना कम खाना, अपनी डाइट में सेहतमंद फ्रूट लेना आदि बातों का विशेष रूप से ध्यान रखकर बीमारियों से बचने का प्रयास किया जाने लगा है । प्राचार्य ललित गोस्वामी ने सभागार में बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को देखते हुए हमें कुछ बदलाव लाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है भारतीय पौष्टिक थाली का महत्त्व समझकर अपने खानपान को बेहतर बनाने की जरूरत है । अपने भोजन के समय का सही उपयोग करते हुए अपनी पाचन क्रिया को ठीक रख सकते है । हमेशा सूर्योदय से 1 घंटे पहले ब्रह्ममुहूर्त में उठकर व्यायाम करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है । इसी के साथ सुदर्शन क्रिया और प्राणायाम करके अपनी सेहत को स्वस्थ बनाकर हर प्रकार के डिप्रेशन, अवसाद और डर से दूर रह पाएंगे । परिवार, दोस्त और समाज के बीच रहकर अपने मन की खुशी को ढूंढने का प्रयास करें जो इन्ही की वजह से हमे मिल पाती है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!