Dark Mode
बेमौसम बरसात के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ी

बेमौसम बरसात के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ी

निमराना. पंचायत समिति नीमराना एवं बहरोड के सभी गांवो में कुछ ही महीनो पहले गेहूं सरसों की फसलों में सर्दी की मार के कारण पहले से ही किसान चिंतित थे । लेकिन अभी बिना मौसम के बरसात होने के कारण सरसों एवं गेहूं की फसलों में काफी नुकसान होने की संभावना बन गई । बारिश के साथ साथ तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल सपट होने के कारण कटाई मजदूरी भी लगभग दो हजार रुपए पर एकड़ महंगी हो गई सरसों की फसल की कटाई होने के बाद कढ़ाई नहीं होने के कारण सरसों में भी काफी नुकसान और होने की संभावना बनी हुई है इससे पहले भी सरसों की फसल में 90 प्रतिशत सर्दी की मार से खराब हो गई थी क्षेत्र के स्थानीय किसानों का कहना है कि सर्दी की मार के नुकसान के मुआवजा के साथ साथ बेमौसम बरसात से हुए नुकसान का भी सरकार को सर्वे कराकर उचित मुआवजा देना चाहिए

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!