Dark Mode
यामी गौतम की दो टूक- बिना सहमति तस्वीरों से AI छेड़छाड़ गलत

यामी गौतम की दो टूक- बिना सहमति तस्वीरों से AI छेड़छाड़ गलत

मुंबई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए तस्वीरों और वीडियो में बदलाव करने का चलन बढ़ने के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों को लेकर स्पष्ट अपील की है। उन्होंने कहा कि पब्लिक अपीयरेंस के दौरान ली गई उनकी तस्वीरों को AI की मदद से बदलने या उन्हें बेहतर दिखाने के लिए एडिट करने से बचा जाए।

यामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना AI के जरिए उसकी तस्वीर या पहचान में किसी तरह का बदलाव करना उचित नहीं है।

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पब्लिक अपीयरेंस के दौरान ली गई उनकी तस्वीरों को AI की मदद से बदलने या बेहतर बनाने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से तस्वीरों को ओरिजिनल रूप में इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि बिना जानकारी और सहमति किसी की तस्वीर या पहचान से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

यामी की यह अपील ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल के दिनों में AI और मॉर्फिंग के जरिए सेलिब्रिटीज से जुड़े फेक कंटेंट सामने आने को लेकर चर्चा बढ़ी है। हालांकि, यामी ने अपनी पोस्ट में किसी विशेष वीडियो या घटना का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने अपनी बात को सामान्य तौर पर किसी भी व्यक्ति की तस्वीर और पहचान के साथ AI के इस्तेमाल से जोड़कर रखा।

'नई नवेली' में अलग अंदाज में नजर आएंगी

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नई नवेली' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में वह मोहिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह एक फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है, जिसमें ह्यूमर, इमोशन, फैंटेसी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा।

अपने किरदार मोहिनी को लेकर यामी ने बताया कि इस भूमिका की सबसे खास बात यह है कि वह पहली नजर में जैसी दिखाई देती है, वास्तव में वैसी नहीं है। उनके मुताबिक, मोहिनी के व्यक्तित्व में अपनापन और गर्मजोशी है, लेकिन उसके साथ एक रहस्य भी जुड़ा है, जो कहानी के आगे बढ़ने के साथ सामने आता है।

यामी ने फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया। 'नई नवेली' का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!