Dark Mode
स्मृति वन पार्क एवं केसर उद्यान में आयोजित हुआ योग शिविर

स्मृति वन पार्क एवं केसर उद्यान में आयोजित हुआ योग शिविर

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा 10 जून से आयोजित किये जा रहे जयपुर योग महोत्सव-2024 के तीसरे दिन जयपुरवासियों ने योगाभ्यास किया बुधवार को दो जगह योग शिविर लगाये गये जिसके अन्तर्गत स्मृति वन पार्क सीकर रोड़ एवं केसर उद्यान वार्ड नं. 38 कैलाश नगर में योग शिविर आयोजित किये। दोनों योग शिविरों में 300 से भी अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। जयपुरवासियों में योग महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। योग महोत्सव की खास बात यह है कि हर योग शिविर की शुरूआत में गायत्री सूक्ष्म नैनो यज्ञ द्वारा की जाती है। जिसमें सभी साधकों द्वारा आहूति दी जाती है।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने इस अवसर पर गुलाबी नगरी को योग नगरी के रूप में बनाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि पूरे दिन में से कुछ समय अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिये निकाले। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि मानसून में हर एक व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी जयपुर वासी अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम से एक पेड़ जरूर लगाए।
महापौर ने अपने संबोधन में कहा, स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि हमारे पर्यावरण को भी संरक्षित करती है।
इसके साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं अपने शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की।
गौरतलब है कि 10 जून से नगर निगम ग्रेटर द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किया जा रहे हैं यह योग शिविर 21 जून तक आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत, दिनेश कांवट, रूप कंवर, इंद्र प्रकाश धाभाई, चंद्र प्रकाश सैनी, महिपाल सिंह, शशिकांत पारीक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!