Dark Mode
छत्र विलास गार्डन में आयोजित हुआ योग शिविर प्रशिक्षण

छत्र विलास गार्डन में आयोजित हुआ योग शिविर प्रशिक्षण

कोटा। धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर योग की श्रंखला में शुक्रवार को छत्र विलास गार्डन पर योग षिविर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें शहरवासियों व आयुर्वेद योग से जुड़े महिला पुरूषों ने भाग लिया। योग नोडल प्रभारी डॉ. प्रवीण सिंह मीणा ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर योग कराने का अनूठा प्रयोग करने से इस वर्ष आमजन में योग के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सम्भागीय नोडल अधिकारी डॉ. रेवती रमण पारीक ने बताया कि योग शब्द की उत्पति युजि र्योग शब्द से हुई है जिसका अर्थ है जोड़ना। इसी शब्दार्थ को चरितार्थ करते हुए उन्होंने योग से जुड़े सभी संगठनों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का आयुर्वेद विभाग के साथ एक मंच पर आकर अभ्यास करने का आह्वान किया तथा योगी कोटा निरोगी कोटा का नारा दिया।

इन योग षिविरों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल अभ्यास के साथ-साथ, लाईफ स्टाइल रिलेटेड डिसोर्डर्स जैसे ब्लडप्रेषर, मधुमेह, मोटापा, श्वसन संबंधी, मासिक धर्म संबंन्धित व मानसिक तनाव से बचाव व उपचार में उपयोगी योगासनों व प्राणायामों की जानकारी दी जा रही है। योग षिविर में आए उप वन संरक्षक तरूण मेहरा ने बताया कि खराब जीवनचर्या जनित बीमारियों के दवा खर्च को कम करने में योग एक मात्र निषुल्क उपाय है। योगाचार्य मेघना मेहरा ने योग प्रोटोकॉल अभ्यास के उपरान्त योग प्रचार-प्रसार के लिए चक्रासन, सर्वागासन, मयूरासन आदि आसन करके बताए। योग प्रोटोकॉल अभ्यास में योग गुरू मदनमोहन शर्मा ने अपने 20 वर्षों के नियमित योगाभ्यास के अनुभव उपस्थित प्रतिभागियों से साझा किये। शनिवार को हेगिंग ब्रिज पर योगाभ्यास षिविर का आयोजन किया जायेगा। योग षिविर में डॉ. गौरव चतुर्वेदी, डॉ. हरिओम मीणा, डॉ. पवन सोनी, डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. मुक्ति शर्मा, डॉ. हेमलता भाटी, डॉ. देवेन्द्र मीणा, डॉ. मेघना शेखावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!