स्वस्थ रहना है तो योगाभ्यास जरूरी- डॉक्टर राजपुरोहित
सुमेरपुर। लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर व महावीर इंटरनेशनल वीरा लेपर्ड के सयुक्त तत्वाधान में श्रीपाल नगर गार्डन में महिला संगोष्ठी व योग दिवस मनाया गया। विशेष योग्यता प्राप्त योग टीचर डॉ अनिता राजपुरोहित ने कहा कि आज की महिला बहु प्रतिभा की धनी है एवं हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही है, इसके बाद उन्होंने योग संदेश एवं योग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमे अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग प्राणायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए जिससे स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा। वल फ़ोटो रोशन एवं 1 दिन के योग से आपको कोई फायदा नहीं होगा। योग को नियमित रूप से अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा तभी हम तन मन से स्वस्थ बन पायेंगे।आगे कहा कि आज के वातावरण में अत्यधिक शारिरिक एवं मानसिक तनाव रहता है जिससे मुक्ति पाने में योग और प्राणायाम महत्वपूर्ण योगदान करते है, इस तरह के आयोजन के लिए लायंस क्लब व महावीर इंटरनेशनल का आभार जताया। योग साधना वार्मअप से प्राम्भ हुई,उसके बाद सूक्ष्म व्यायाम, खड़े आसन,बैठक के आसन,कपाल भाती एवं समाधि मुद्रा में विशेष ध्यान कराया और मन को हमेशा संतुलित रखने का व नियमित योग करने की शपथ दिलाई।अंत मे विशेष सहेली में हँसने की क्रिया कराई।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सदस्य लायन अनिल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा डॉ अनिता राजपुरोहित ने चिकित्सा क्षेत्र के साथ ध्यान,आर्ट ऑफ लिविंग एवं योग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज की जीवन शैली है उसका सिर्फ एक निवारण योग ही है,योग हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है एवं हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन अध्यक्ष संगीता जैन,वीरा लेपर्ड की कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, ललिता ओसवाल,कुसुम पारिख,सीता पुरोहित, रेखा भंडारी,रागिनी शाह आदि ने सहयोग किया।