योग बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक
भुसावर. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं सहित अनेक सामाजिक संस्थानो द्वारा प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक योग का आयोजन हुआ! अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग के सोजन्य से श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ! इस अवसर पर शिक्षाविद योग शक्षक
कमलाकान्त शर्मा ने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या के लिए योग आवश्यक है! माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर भुसावर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के भैया/बहिनें एवं सभी आचार्य/आचार्या तथा समाज के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शैलेश पाण्डेय,पवन पाण्डेय,धीरज पाण्डेय , कमलाकान्त शर्मा, डैनी पाराशर , वैद्य राजेन्द्र पाराशर, शैलश शर्मा, सहित अनेक शिक्षक, शिक्षकाये, युवा उपस्थित रहे!