अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक स्थानों पर हुआ योगाभ्यास
रतनगढ़ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः चौधरी मुक्तिधाम में केशव योग प्रशाल में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के सानिध्य में एवं योगेश्वर जी रूंथळा व अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में योग एवं प्राणायाम का विशेष सत्र आयोजित किया। इस विशेष सत्र में रावतमल नोहाल, गंगाधर शर्मा, हरिप्रसाद पिपलवा, सुभाष वर्मा, श्यामसुंदर माटोलिया, मुरलीधर मंडगीरा, पंकज जोशी, बाबूलाल बील, गिरधारी लाल लाटा, महावीर रामगढ़िया, गिरिश चन्द्र काछवाल सहित कई गणमान्यजनों प्रकृति के साथ योग किया। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शहर मंडल व लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रामचंद्र पार्क में शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया। वहीं राजकीय जालान महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने योग को निरोग जीवन के लिए आवश्यक मानते हुए दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने की शपथ ली। दूसरी ओर स्थानीय बैजनाथ भरतिया रा.उ.मा.विधालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य वैद्य शांति लाल शर्मा एवं शारीरिक शिक्षिका श्रीमती सीमा शर्मा के निर्देशन में विद्यालय परिवार एवं मौहल्ले वासियों ने विभिन्न योग संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। संस्था प्रधान श्रीमती भारती शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताते हुए योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संभागियों को योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।