Dark Mode
लोडेड पिस्तौल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

लोडेड पिस्तौल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

जिले की नोहर पुलिस ने लोडेड पिस्तौल सहित घूम रहे एक युवक को बस स्टैंड परिसर से गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार एएसआई महेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मंगलवार शाम को गश्त कर रही थी। गश्त दाैरान जब टीम नोहर के शिवाजी बस स्टैंड पहुंची तो एक व्यक्ति उन्हें देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उस आदमी को पकड़कर तलाशी ली। जिसमें उसके पास से अवैध लोडेड पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस मौके पर ही रहमान (24) पुत्र बशीर खां, निवासी वार्ड 12 नोहर को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस टीम में एएसआई महेन्द्रसिंह, कांस्टेबल रमेश कुमार, नारायण सिंह और विजय सिंह शामिल थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!