लोकतांत्रिक प्रणाली में युवा वोटर अहम कड़ी-सरोज
खाटूश्यामजी। राजस्थान विधानसभा चुनाव के संदर्भ में दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान का स्वीप रथ शनिवार को शिश्यू (रानोली)तथा राबावि रानोली के राउमावि में पहुंचा । मोबाइल डेमोस्ट्रेसन वैन प्रभारी राजेंद्र सरोज ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्कूलों में प्रधानाचार्य संगीता झूरिया और नयन कंवर शेखावत के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मतदान योग्य हो चुके छात्र, छात्राओं के समक्ष ई वी एम प्रदर्शन किया गया जिसमे ई वी एम द्वारा मतदान करने, मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़ाने की निर्धारित आयु, वी वी पेट मशीन से मतदाता की अपने वोट की संतुष्टि के बारे में विस्तार से समझाया गया साथ ही विद्यार्थियों की शंकाओं का और ई वी एम मशीन से संबंधित भ्रांतियों और गलतफहमियों को उचित समाधान के साथ व्याहारिक प्रदर्शन करके दूर किया गया । सहायक प्रभारी इंसाफ अली ने इस अवसर पर विद्यार्थियों और उपस्थित कार्मिको से मॉकपोल करवाया सरोज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में मतदाता लोकतंत्र की जान और युवा मतदाता उस लोकतंत्र की मेरुदंड होता है और इसलिए वह अपने वोट के माध्यम से देश की दशा और दिशा परिवर्तन करने की क्षमता रखते हैं जो युवाओं को अपना कर्तव्य समझते हुए करना चाहिए। स्कूलों में ई वी एम प्रदर्शन के दौरान उपस्थित नव मतदाताओं के रूप में 111 विद्यार्थियों और स्टाफ के उप प्राचार्य बिंदु यादव,ओमप्रकाश कांटवा,किशन लाल,जय सिंह,प्रह्लाद सिंह,बनवारी लाल धायल,विजया खांडल,राजेंद्र गोरा,अशोक शर्मा, राजश्री सैन, शारदा,किरण शर्मा आदि ने मॉक पोल किया । इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सुरक्षा कार्मिक रामसिंह, बंशीलाल आदि मौजूद थे