शपथ दिलाकर युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। आज राष्ट्रीय युवा दिवस को राजकीय सुभाष उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर में मतदाता जागरूकता हेतु यूथ चला बूथ थीम के रूप में श्री श्यामलाल महला व्याख्याता द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई 7 श्री महला ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहिए । स्काउट केम्प चीफ मोती राम माहिचा ने बताया कि मतदाता सूची में नये नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म नं. 6, नाम हटाने हेतु फॉर्म नं. 7 व नाम एवं पता संशोधन करने हेतु फॉर्म नं. 8 का प्रयोग करना चाहिए तथा सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से नये मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन करना, मतदाताओं के मोबाइल नंबर जोडऩे, मतदाताओं के आधार लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उम्मेद अली, रमेश कुमार, दानाराम, बिहारी लाल शर्मा, भंवर लाल, सविता कुमारी, सत्यभामा, गजानन्द, अशोक कुमार, हरलाल जी, सुमन, परमेश्वर लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।