तिरंगा यात्रा के साथ हरिद्वार से कावड़ लाये युवक का स्वागत
भगवान शिव का उपासक रहा हूं मुझे शिव में आस्था : चन्द्रेश
पावटा . भगवान शिव के भक्त भी निराले है। वो विभिन्न रंगों में ढल कर कावड़ यात्राएं कर रहे है। ऐसा ही भोलेनाथ शिव शंकर का एक भक्त है प्रागपुरा ग्राम के होली चौक निवासी मुकेश कुमार चन्द्रेश जो हरिद्वार के हर की पोड़ी से गंगा का पवित्र जल लेकर तिरंगा यात्रा के साथ 385 किलो मीटर पैदल चलकर कावड़ लाया है। शिव भक्त मुकेश कुमार चन्द्रेश ने बताया की मैं बचपन से भगवान शिव का उपासक रहा हूं मुझे शिव से बड़ी आस्था है और उसी लगन के चलते मैंने पहली बार कावड़ लाने की इच्छा जाहिर की जो मैं हरिद्वार से राष्ट्रीय ध्वज के साथ पैदल चलकर सात दिनों बाद सकुशल कावड़ लेकर घर पहुंचा हूं। तिरंगा यात्रा के साथ हरिद्वार से पैदल कावड़ लाने पर ग्रामवासियों ने चन्द्रेश का माला पहना कर स्वागत किया। वहीं बाबा रामदेव मंदिर में ग्रामवासियों की मौजूदगी व महिलाओं के द्वारा भजन कार्यक्रम के बीच मुकेश चन्द्रेश ने मंदिर महंत रामेश्वर दास के सान्निध्य में कावड़ में लाए पवित्र गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया व भगवान शिव से क्षेत्रवासियों की खुशी की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस दौरान रामगोपाल बंसल, छाजूराम हाडिया, मनीष स्वामी, सीताराम सैनी, संत प्रकाश खाडिया, धर्मेन्द्र मुलोदिया, गजानन्द वर्मा, वेद प्रकाश, ताराचंद वर्मा, पुखराज हाडिया, अशोक कुमार, धीरज चन्देश मौजूद रहे।