Dark Mode
युवा बदल सकते हैं देश की दिशा व दशा -पलाड़ा

युवा बदल सकते हैं देश की दिशा व दशा -पलाड़ा

                    खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरसिंह पलाड़ा पहुँचे जिले के एकदिवसीय दौरे पर
हरसौर. जिले के एकदिवसीय दौरे पर आए खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कदावर राजनेता भंवरसिंह पलाड़ा ने कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल का दौरा किया। वें यहाँ एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अजमेर जा रहे थे। गाँवो में जगह जगह पलाड़ा का सर्व समाज के लोगों की ओर से स्वागत किया गया। यहाँ आने पर प्रधान जसवंत सिंह थाटा की अगुवाई में युवाओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कस्बे की दक्षिण भारत की पिरामिड शैली में निर्मित तेजास्थली में लोक देवता तेजाजी के दर्शन भी किए। इस अवसर पर पलाड़ा ने कहा कि समाज को युवाओं के प्रति धारणा बदलनी होगी। भारत आज युवा शक्ति के मामले में दुनिया में सबसे अधिक समृद्ध है। यह स्थिति भारत को विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण दिशा दे सकती है। यह सपना तभी पूरा होगा, जब देश, समाज, राजनीतिक दल युवाओं को प्राथमिकता देंगे। युवाओं को मौका देंगे और युवा विकास एजेंडा तय करने के लिए अपने आपको देश और राजनीति को समर्पित करेगा। युवा ही देश की दिशा व दशा बदल सकते हैं। अच्छी पढ़ाई और ज्ञानवान यूथ को इसके प्रति सोचना होगा। सत्ता का मोह छोड़कर जनता और समाज के हितों के बारे में सोचना होगा। इसके बाद समाज में बदलाव निश्चत होना तय है। कई विसंगतियां जो हमें देश की राजनीति में दिखती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा। देश की राजनीति को सुधारने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आना ही होगा। जितना अधिक युवाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा वह देश उतना ही अधिक सुरक्षित रहेगा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक युवा यह ठान लें कि हमें अन्याय नहीं सहना हैं, अन्याय नहीं करना है तो राष्ट्र निर्माण की वह बुनियाद पड़ेगी कि युगों के बीतने पर भी राष्ट्र की ईमारत बुलंद रहेगी। इसके बाद देश और समाज का हित होना तय हो सकता है।
ये रहे मौजूद- इस दौरान मोहब्बत सिंह गुढ़ा, मोतीराम गौरा, सरपंच रघुवीर सिंह गुढ़ा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र रामावत, मगन सिंह, राजूसिंह, कैलाश सिंह, रविंद्र शर्मा, दशरथ सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!