मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
धौलपुर। दिहौली थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन युवक लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात है ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि इमरान (20) पुत्र बल्ला रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे जगाने पहुंचे तो वह छत की टीन से फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान के पिता का पहले देहांत हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहता था। जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी मां और खुद का पालन पोषण कर रहा था। अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने दिहौली थाना पुलिस को सूचना दी है।