Dark Mode
डूंगरगढ़ कस्बे में टैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

डूंगरगढ़ कस्बे में टैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

बीकानेर। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ कस्बे के गांव बींझासर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है । जहां टैक्टर के नीचे दबने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ओमप्रकाश पुत्र मामराज गांव की रोही में अपने पड़ोसी खेत में बिजान कर रहा था। अचानक टैक्टर पलट गया और ओमप्रकाश टैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के मृतक बॉडी को हवाले कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!