Dark Mode
बहरावंडा खुर्द कस्बे का चम्बल नदी में बहे युवक का

बहरावंडा खुर्द कस्बे का चम्बल नदी में बहे युवक का

  30 घंटे बाद दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई  सुराग,  परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल, घर में छाया मातम 

   एसडीआरएफ टीम  व ग्रामीण गोताखोरों व पुलिस   जाप्ते  का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

 
बहरावंडा खुर्द  बहरावंडा खुर्द कस्बे से शुक्रवार को धुलंडी मनाकर चंबल नदी में नहाने गये  युवक नहाते वक्त संतुलन बिगड़ने से  चम्बल नदी में बह गया और चम्बल में लापता हो गया  था l युवक को बहता देख आसपास नहा रहे अन्य लोगों से युवक को बचाने के लिए मित्रों ने मदद मांगी गई थी l नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण  पानी की धार में कोई भी व्यक्ति युवक को बचाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पायाl सूचना पर मौके पर पहुंचकर युवक को चंबल में ढूंढने  के लिए  पुलिस जाप्ता व एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन बुधवार को चम्बल नदी मे ढुंढा गया l   लेकिन नीरज महावर (19) पुत्र महेंद्र महावर का कोई पता नहीं लगने से पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा l
 चंबल नदी में पानी की आवक हुई तेजl
चंबल नदी में वर्तमान समय में एक तरफ गेहूं की फसल का पूर्ण रूप से पक्की कर तैयार हो जाने के कारण  नहरों का पानी  नदी में छोड़े जाने से नदी में पानी की आवक तेज हो गई हैl वही नदी पर बने पुल पाइपों से पानी की की रफ्तार तेज हो गई है और नदी में चट्टानों से पानी सिमटकर एक जगह एकत्रित होकर कई जगह बहुत तेज वह आपके साथ बह रहा हैl 
गुरुवार को भी  सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद नहीं मिल पाया  शव.... 
  चंबल नदी में बहे युवक का एसडीआरएफ टीम व पुलिस  जाप्ते व ग्रामीण  तैराको द्वारा युवक को चंबल नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर शव  को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन  प्रशासन को कोई सफलता हाथ नहीं लगी, वही पुलिस को चंबल से खाली हाथ लौटना पड़ाl
 
पुलिस चौकी प्रभारी जरदार खान ने बताया कि युवक की चंबल नदी में गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर देर शाम तक चंबल नदी में ढूंढा गयाl लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है l खबर लिखे जाने तक 30  घंटे बाद भी सुराग नहीं लगने पर पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है l. वहीं परिजनों  के घर में शौक का  बहुत छाया हुआ है, तथा घर में चूल्हे नहीं  जले हैंl  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैl

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!