Dark Mode
युवा महोत्सव पोस्टर का किया विमोचन किया,विभिन्न खेलों का होगा आयोजन 

युवा महोत्सव पोस्टर का किया विमोचन किया,विभिन्न खेलों का होगा आयोजन 

 
सुमेरपुर। शुक्रवार को अध्यक्ष (राज्य मंत्री) राजस्थान युवा बोर्ड के सीताराम लांबा के निर्देशन में युवा महोत्सव पोस्टर का किया विमोचन किया गया। युवा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन पूर्व प्रधान/ जिला परिषद सदस्य हरीशंकर  मेवाड़ा के सानिध्य में किया गया । जिला युवा महोत्सव समन्वयक विनोद सिंह राजपुरोहित ने बताया की पुरे प्रदेश सहित पाली ज़िले के सभी ब्लॉक मे युवा महोत्सव के तहत 18 शेक्षणिक व सह शेक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे,योगा,सिआसिकल वोकल सोलो,शास्त्रीय वाध एकल,शास्त्रीय एकल नृत्य,क्ले मॉडलिंग,चित्रकला,लोक नृत्य समूह, लोक गीत समूह, राजस्थान की लुप्त कला, मार्शल आर्ट, वन एक्ट प्ले,पेनल चर्चाए, फोटोग्राफी, कविता, पोस्टर बनाना, नारा लेखन, थीम आधारित स्क्रिप्ट आदि कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में  उम्र 15 से 29 वर्ष तक के कोई भी छात्र या अन्य व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसके लिए आप राजस्थान युवा बोर्ड पर निशुल्क रेजिस्ट्रेशन 15 जुलाई तक कर सकते है । पोस्टर का विमोचन उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्धयालय सुमेरपुर, बालिका विद्यालय सुमेरपुर,वाइब्रेन्त कॉलेज सुमेरपुर आदि मे पोस्ट का विमोचन किया कार्यक्रम 18 जुलाई को टाउन हॉल सुमेरपुर मे होगा।पोस्टर विमोचन के दौरान पार्षद सुभाष मेवाड़ा ,पूर्व जिला महासचिव महेश परिहार, युवा कोंग्रेस प्रदेश महासचिव डूंगरदास वैष्णव, सहवर्त सदस्य शैतान कुमार,पूर्व प्रदेशसचिव NSUI भगवानदास सिंदरू, NSUI जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा,नरेश सिंह राजपुरोहित, भलाराम जी देवासी,हिम्मत गहलोत, कैलाश तीरगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!