Dark Mode
सड़क दुघर्टना में घायल हुए युवक की ईलाज के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल हुए युवक की ईलाज के दौरान मौत

बीकानेर। गत 27 नवंबर को हुई एक सडक़ दुर्घटना में घायल हुए चरवाहे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गजनेर थाना क्षेत्र झझू -मोखा मार्ग पर बोलेरो गाड़ी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सूजासर निवासी राजू सिंह (22) पुत्र केशुसिंह को टक्कर मार दी थी।जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने राजू सिंह को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया‌ जहां उसका इलाज चल रहा था। कल बुधवार की देर शाम राजू सिंह की मौत हो गई। गजनेर थाना पुलिस ने मृतक के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!