Dark Mode
युवा नेता अशोक गोदारा ने थामा भाजपा का दामन

युवा नेता अशोक गोदारा ने थामा भाजपा का दामन

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कराई सदस्यता ग्रहण

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र प्रथम की नीति और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर युवा नेता अशोक गोदारा ने आज होटल ललित में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सह-प्रभारी विजय राहटकर ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व गुणों को विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करने के उद्देश्य से भाजपा संगठन ने युवाओं को विशेष रूप से संगठन में जोड़ा है तथा उपयुक्त नेतृत्व दिया है।
प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा है। प्रत्येक राष्ट्र की तरक्की का आधार उसकी युवा पीढ़ी होती है, युवाओं की उपलब्धियों से ही राष्ट्र का विकास होता है। राष्ट्र का भविष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!