Dark Mode
लोयल में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता मनोज घुमरिया ने किया

लोयल में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता मनोज घुमरिया ने किया

खेतड़ी /लोकमत । खेतड़ी क्षेत्र के लोयल गांव में गुरुवार को थान बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता व समाजसेवी मनोज घुमरिया ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता कुम्भाराम चौधरी पूर्व सरपंच ने की । प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बाडा की ढाणी व चिड़ावा के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर युवा नेता मनोज घुमरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव में खेलों का आयोजन होना एक सौभाग्य की बात है। खेलों के आयोजनों से गांवो से प्रतिभाएं निकलकर आगे बढ़ेंगी। घुमरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से आपसी सद्भावना व भाईचारा बना रहता है खिलाड़ियों को बिना किसी दिवेश के खेल- खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर मनोज घुमरिया ने सरस्वती देवी पत्नी हरिराम जाट,सजना मेघवाल,होशियार सिंह मेघवाल को हर महीने एक हजार रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर शंकरलाल, जयराम मीणा, हंसराज हवलदार,सज्जन सिंह, बलबीर सिंह काजला, दयाराम काजला ,भवानी सिंह, मनीराम काजला, रामस्वरूप,राजेंद्र सिंह, बनवारीलाल,सिकंदर,पिंटू,सुनील काजला, दिलीप काजला आदि लोग मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!