ट्रेन की चपेट में आने से युवक रमन का पैर हुआ जख्मी
बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर जख्मी गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन से नीचे उतरते वक्त यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बीकानेर शहर के कमला कॉलोनी निवासी रमन कुमार अग्रवाल मुंबई से वापस लौटे थे। बताया जा रहा है कि उदयरामसर के निकट वह ट्रेन से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से उनके घुटने के नीचे का एक पैर का हिस्सा पूरी तरह से जख्मी हो गया। उनको पीबीएम अस्पताल लेकर आये। जहां इनका इलाज चल रहा है।