फलोदी . ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य आयोजन टाउन हॉल नगरपालिका फलोदी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पन्नालाल व्यास, कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी डॉ श्रीमती अर्चना व्यास,विशिष्ट अतिथि मेघराज कल्ला, प्रकाश गाणी,मनोज बोहरा,श्रीगोपाल व्यास,सलीम नागौरी, मुरारीलाल थानवी, मनोज बोहरा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । राजस्थान युवा महोत्सव फलोदी के संयोजक अशोक व्यास पार्षद ,कार्यक्रम प्रभारी किशोर कुमार बोहरा प्राचार्य , सह प्रभारी श्रीमती कांता पंवार और पुनाराम चौधरी,तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फलोदी से श्रवण गोदारा ने कार्यक्रम को सफल आयोजन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। युवा महोत्सव में कुल तीन सौ पैंसठ प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।इसमें कुल सोलह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो में प्रथम स्थान हिमांशु थानवी,वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान लक्ष्मी एंड पार्टी,कविता पाठ में नेतु ने प्रथम,लोक नृत्य में साक्षी एंड ग्रुप,लुप्त कलाओं में ललिता माली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रभारी सहप्रभारी और निर्णायक की भूमिका के रूप में ईश्वर सिंह भाटी,गिरिराज पुरोहित,महेंद्र जी थानवी,अशोक विश्नोई,रामेश्वर जी राव,अश्विनी जोशी,सुखराम बिश्नोई, पुखराज खारा,राधेश्याम पंवार,रामसिंह , उषा पुरोहित,मदनलाल सुथार,करिश्मा,नेहा शर्मा,राजकुमार आदि ने भूमिका निभाई। एसडीएम डॉ अर्चना व्यास ने युवा महोत्सव के आयोजन में यूवाओ की भूमिका तथा अपनी कलाओं को निखारने का सुनहरा अवसर बताया।कार्यक्रम प्रभारी ने सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक अशोक व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया किया।