Dark Mode
युवाओं में दिखा मतदान के प्रति उत्साह, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

युवाओं में दिखा मतदान के प्रति उत्साह, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

सवाईपुर. जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के सवाईपुर क्षेत्र में लोकतंत्र के इस महापर्व का विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई, शाम 6 बजे तक करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ । क्षेत्र में सुबह 7 बजे मतदान शुरू कर दिया गया । मतदान को लेकर मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है, खासकर युवा मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया था। अलसुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और लम्बी कतारें लगाई । वहीं सुरक्षा के मध्यनजर मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस के जवान तैनात रहें । इस दौरान चुनाव आयोग टीमों सहित पुलिस गश्त करती रही । वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाया गये है । जहां पर मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला है, मतदान केंद्र पर स्काउट गाइड की तरफ से दिव्यांग व बीमा मतदाताओं को व्हीलचेयर पर मतदान करवाया । जहा सालरिया की 91 वर्षीय देऊं देवी सुवालका, बड़ला की 103 की फुमा देवी सहित कई शतायु मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान किया, मस्तान केंद्र पर मतदाताओं में सेल्फी का भी क्रेज देखने को मिला |
वही मतदाता सूची में नाम नहीं होने से कई मतदाता निराश होकर वापस लौटना पड़ा, छोटे से गांव ढ़ेलाणा में 26 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नही आये से मतदाताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!