Dark Mode
रमेश आचार्य को युवाओ ने समर्थन दिया

रमेश आचार्य को युवाओ ने समर्थन दिया

बाड़मेर. अखिल भारतीय आचार्य (महाब्राह्मण) समाज धर्मशाला पुष्कर चुनाव 5 मई को आयोजन होने वाले है जिसमे आचार्य समाज बाड़मेर से प्रचार मंत्री पद के लिए रमेश आचार्य को उम्मीदवार बनाया गया। जिसके तहत समाज के युवा वर्ग की मंगवार को रात्रि में बैठक रखी गई। आचार्य समाज प्रवक्ता एवं यूथ अध्यक्ष अजय आचार्य ने बताया की पूर्व पार्षद रमेश आचार्य समाज के गणमान्य लोगों में आते है व बाड़मेर समाज में उनकी अच्छी छवि को देखते हुए आचार्य समाज के सभी युवाओं ने एक मत हो कर रमेश आचार्य के समर्थन में प्रचार प्रसार करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाड़मेर से वोटरो को पुष्कर ले जा कर मत करवाना एवं अन्य जिलों से युवा से संपर्क करके वोट के लिए अपील करने के लिए प्रतिबद्धता बताई। इस मौके पर मंत्री पद उम्मीदवार ने समाज की धर्मशाला में होने वाले विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान हेमंत आचार्य, प्रकाश, महावीर, मनोज, पंकज, जोगेंद्र, विक्रम, महेंद्र, विनोद, हितेश, ओम प्रकाश, उम्मेद, भूराराम, प्रदीप, सवाई, जितेंद्र, लक्की, निखिल, सहित कई युवाओं ने अपनी बात रखी एवं समर्थन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!