मुख्यमंत्री गहलोत के विशेषाधिकारी शर्मा का सोजत में युवा करेंगे बहुमान
सोजत। यूथ आईकान सोशल मीडिया गुरु लोकेश शर्मा 16 अप्रैल को युवाओं से संवाद करेंगे। प्रदेश के युवाओं में अपनी एक नई पहचान बनाने वाले, यूथ आईकॉन, सोशल मीडिया गुरु के नाम से जाने जाने वाले माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा के पाली दौरे रहेंगे। 16 अप्रैल को लोकेश शर्मा का पाली आगमन है इस दौरान वे प्रातः 10.30 बजे सोजत पहुंचेंगे जहा पर उनका युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाऐंगा यहां से वे सुमेरपुर रोड़ पर स्थित माजीसा होटल पाली में जिले के विभिन्न ब्लाकों से आए हुए युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, इस युवा संवाद का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं झूठी अफवाहो का खंडन कर आमजन तक सत्य की जानकारी पहुंचाना, सोशल मीडिया का सार्थक उपयोग, प्रदेश सरकार द्वारा बजट में लिए गए ऐतिहासिक फैसला, युवाओं की समस्याओं, युवाओं की सरकार से अपेक्षाएं इत्यादि अनेक मुद्दों पर युवाओं द्वारा सीधे ओएसडी से संवाद होगा। आयोजक कर्ताओं द्वारा तैयारी बड़े जोर शोर से की जा रही हैं बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे जिससे जनकल्याण की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंच सके इस सोच के साथ आयोजन कर्ता इस युवा संवाद को एक बड़ा रूप देने में पिछले कई दिनों से तैयारिया कर रहे हैं।